अयोध्या में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के भव्य मंदिर का निर्माण भारतीय सभ्यता और हिंदू समाज के लिए एक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक विजय का क्षण है। यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि ‘सत्यमेव जयते’ की उस सनातन घोषणा का प्रमाण है, जो युगों से अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म की विजय की प्रेरणा देती आई है। श्रीराम मंदिर का उद्घाटन और उसके पश्चात मनाया जा रहा उत्साह हिंदू समाज में आत्मगौरव, एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। इसी अमर तेज को आगे बढ़ाते हुए हिंदू युवा मंच द्वारा दिनांक 6 दिसंबर 2025, समय शाम 6 बजे से अग्रसेन चौक, दुर्ग में शौर्य दिवस को विजय संकल्प दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह, ऊर्जा और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “श्रीराम जयराम जय जय राम” के सामूहिक उद्घोष के साथ हुई, जिसने वातावरण को प्रभु श्रीराम की दिव्य ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात अग्रसेन चौक, दुर्ग से विशाल मशाल रैली निकाली गई। हाथों में प्रज्वलित मशालें लिए सैकड़ों हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता “जय श्रीराम” के उद्घोषों के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे शहर को राममय कर रहे थे। यह कार्यक्रम प्रभारी राजा देवांगन जी के नेतृत्व में सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। रैली के समापन उपरांत प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें सभी उपस्थित हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर धर्म-संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं दिशा-निर्देशन गोविंद राज नायडू (प्रदेश संयोजक), राजेश शर्मा (प्रदेश महामंत्री), श्री कुमार नायर (प्रदेश अध्यक्ष) एवं अरुण सिंह जी वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हिंदू युवा मंच के प्रमुख कार्यकर्ता दिनेश मिश्रा, अरुण अग्रवाल, भीम जैन, आशुतोष तिवारी, हरि जगबेड़ा, बलवंत सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह, राहुल जैन, ओमी पटेल, अमित पुरोहित, संजय सिंह सेंगर, रुद्र मिश्रा, यश गुप्ता, प्रिंस साहू, लिनेश ध्रुव, विशाल महानंद, भूषण साहू, अमिताभ वर्मा, कामेश, ललित, अमित, दल्लू, राम दास, राम देवांगन, यश वर्मा, मोहित यदु, नीरज साहू, खिलेश्वर, राजू यादव, कृष्णा चौहान, कमल रणदीवे, सुरेंद्र जैन, सावन श्रीवास्तव, रवि देशमुख, जय देवांगन, अजय ठाकुर, अमित सिंह, मनोज ठाकरे, राहुल सोनकर, आलोक खापर्डे, राजदीप कसेर, विमल राज पुरोहित, मनीष शर्मा, राज कुमार चेलक, गोपाल यादव, दीपक राजपूत, दीपक चंद्राकर, गजेंद्र साहू, संतोष मिश्रा, पंकज भारती, सुमित भारती, जयप्रकाश गंधर्व, विश्वमूर्ति तिवारी, अनूप सिंह, राहुल सिंह, हर्ष शर्मा, निखिल शर्मा, नीरज देवांगन, शिवांश वैष्णव, राज गुप्ता, निरंजन सिंह, रोशन सिंह, शिबू सोनी, बैद्यनाथ ठाकुर, रघुराज नायडू, अर्पित बरनवाल, सुमित निर्मलकर, विकी सिंह, प्रशांत यदु, राज देवकर, रॉकी मोहनानी, इशांत डहरवाल, अंकित दुबे, सुरेंद्र राजपूत, भावेश अग्रवाल, समर साहू, आयुष देशमुख, सोमेश दास, डीकेश साहू, विकास, बबलू, धर्मेंद्र वर्मा, बंटी उपरिकर, बंटी सिंह, गब्बर, ताम्रध्वज वर्मा, सालिक वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, अजय वर्मा, कामेश वर्मा, दुर्गेश लोधी, डिगेश लोधी, उज्ज्वल साहू, तरुण साहू, पूनम साहू सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के जिला संपर्क प्रमुख प्रिंस तिवारी ने बताया कि विजय संकल्प दिवस का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाना है, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवा शक्ति को धर्म, राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प से जोड़ना है। समापन संदेश में हिंदू युवा मंच ने संकल्प लिया कि प्रभु श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और विजय की परंपरा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जाएगा। “जय श्रीराम” के प्रचंड उद्घोषों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
टीम के सदस्य



लेटेस्ट न्यूज़
हिंदू युवा मंच ने शौर्य (विजय संकल्प) दिवस पर निकाली भव्य मशाल रैली
December 7, 2025
9:37 am
बड़ी खबर: खैरागढ़ नगर पालिका के दो अधिकारी दुकान नीलामी में अनियमितता पर निलंबित
November 20, 2025
4:08 pm
जर्जर सड़क पर कांग्रेस का दबाव रंग लाया, प्रशासन नींद से जागा, सड़क हुई दुरुस्त
November 3, 2025
8:15 am

सोना चांदी की कीमत

