Explore

Search

January 22, 2026 7:08 pm

खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 8 किलो गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹1,65,000/- का मशरूका जब्त किया है।

मामला ऐसे आया सामने

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे हैं। इस पर खैरागढ़–पिपरिया बाईपास रोड के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की। मौके से दो आरोपियों को दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. योगेश तामशकर पिता अनिल तामशकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम ठाकुरटोला, थाना सोमनी
  2. हिमांशु देशलहरे पिता स्व. विनोद देशलहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोहंदी, थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग

बरामद सामान

  • 08 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹85,000/-)
  • परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (होंडा एसपी साइन, क्रमांक CG 08 AB 5517, कीमत ₹70,000/-)
  • मोबाइल फोन

कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग ₹1,65,000/- आँकी गई है।

⚖️ कानूनी कार्रवाई

थाना खैरागढ़ में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

@kcgnews
Author: @kcgnews

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
मतदान सर्वेक्षण
3
Default choosing

Did you like our plugin?