Explore

Search

January 22, 2026 7:32 pm

तितुरडीह बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो की भारत ही नहीं पूरे विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संगठन है अब अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुकी है तथा यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है. इसकी विश्व के 56 देश में हिंदू स्वयंसेवक संघ के नाम से शाखाएं चलती है. वर्तमान में संघ गांव बस्तियां मंडल स्तर पर पहुंच चुका है, पहले आरएसएस का पद संचलन नगर व जिला स्तर पर हुआ करता था मगर स्वयं सेवकों की संख्या को देखते हुए शताब्दी वर्ष में अब यह संचलन बस्ती स्तर पर पहुंच गया है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुर्ग इकाई द्वारा शहीद भगत सिंह उपनगर के अंतर्गत तितुरडीह बस्ती में पथ संचलन का आयोजन किया गया. विजयदशमी उत्सव में मुख्य अतिथि सियान सदन के अध्यक्ष विनय गुप्ता जी थे, तथा कार्यक्रम का संचालन शहीद भगत सिंह उपनगर कार्यवाह डॉ निर्भय सिंह की अगुवाई में किया गया. मुख्य वक्ता जी द्वारा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उपलब्धियां के बारे में स्वयं सेवकों को बताया गया तथा इस संचालन में लगभग 100 की संख्या में स्वयं सेवकों ने भाग लिया जिसमें लगभग 40 बाल स्वयंसेवक थे. उपनगर के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख किशोर टाटीबंध वाले जी ने वक्ताओं अध्यक्ष एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

@kcgnews
Author: @kcgnews

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
मतदान सर्वेक्षण
3
Default choosing

Did you like our plugin?