राज्य शासन द्वारा एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए लक्ष्य शर्मा (भापुसे-2016) को खैरागढ़ छुईखदान-गंडई जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में सेनानी, 5वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जगदलपुर के पद पर पदस्थ लक्ष्य शर्मा को यह पद अस्थायी रूप से और आगामी आदेश तक सौंपा गया है।
इस आदेश के तहत वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके अनुभव और अनुशासनात्मक छवि को देखते हुए प्रशासन को उम्मीद है कि वे जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
लक्ष्य शर्मा की यह नियुक्ति पुलिस विभाग में एक अहम बदलाव के रूप में देखी जा रही है। आगामी दिनों में वे अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, और जनसुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।






